भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 बोरगांव के पास रविवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमे ट्रक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई है। हादसे में कार चालक विजय चेतवानी निवासी रायपुर की मौत हो गई है, वही कार में सवार दो महिला और दो बच्चो के साथ स्कूटी में सवार ग्राम कुल्हाडगांव के तीन लोग घायल हो गए है । सभी घायलों को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में लाया गया है। जिनका उपचार जारी है । बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार अपने घर कुल्हाडगांव और कार सवार रायपुर की ओर जा रहे थे वही ट्रक जगदलपुर की ओर जा रही थी।
