विनोद जैन
बालोद । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, बालोद जिला पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में बालोद थाना निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा लगातार खतरनाक ढ़ग से बाईक चलाने वालो पर कार्यवाही जारी है इसी के चलते आज सदर बाजार निवासी मोहम्मद जहीन उम्र 19 साल, के विरूद्व धारा 182 (के) 4, 183, 3/181 179/1 50/2 177mv एक्ट के तहत 9100 रू का चालानी कार्यावाही कि गई है उक्त युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत आयी थी जिसके आधार पर यह कार्यवाही की गई है थाना निरीक्षक रविशंकर पांडे ने बताया कि बालोद शहर में ऐसे और भी नवयुवक है जिनके खिलाफ लगातार नगरवासियों द्वारा शिकायत की जा रही है ऐसे युवकों पर पुलिस की पैनी नजर है माडी फाइड गाड़ियों में तेज आवाज साइलेंसर लगाकर शहर में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्यवाही की जाएगी उसके बाद भी अगर युवक अपनी मनमानी से बाज नही आये तो फिर आगे कठोर कार्यवाही की जाएगी उक्त कार्यवाही में यातायात निरीक्षक राकेश ठाकुर संतोष ठाकुर अरविंद सिंग का सहयोग रहा
