*भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने सदस्यता अभियान 2024 महापर्व की शुरुआत ग्राम खैरतराई में जाकर की ।*

विनोद जैन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने बालोद जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खैरतराई में जाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
ग्राम खैरतराई के सरपंच मोहन साहू व कार्यकर्ताओं को आन लाइन सदस्यता दिलवाई ,इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारत मे भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो विचारधारा से चलती है भाजपा ने जो कहा वह किया भी है और आगे करेगी देश को मजबूत हाथों में हमने सौपा है आज देश का मान नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्त्व में बढ़ते क्रम में है सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा जिला के महामंत्री राकेश छोटू यादव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, पूर्व महामंत्री ग्रामीण मंडल डॉ. वीरेंद्र साहू, सतानंद साहू, नरेश साहू, रुपनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत खैरतराई के लोग उपस्थित रहे।

Express MPCG