*माताओं बहनों को खिलाया करुभात उपहार में दिए साड़ी,,,,,आज से दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का होगा आयोजन*

विनोद जैन

बालोद । आदर्श नवयुवक रामधुनी मंडली टिकरापारा बालोद द्वारा अपने आयोजन के स्वर्ण जयंती के अवसर पर दो दिवसीय संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है तीजा पर्व के अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा तीजा पर्व पर उपवास रहने वाली माताओं बहनों के लिए करू भात का सामूहिक आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक महिलाओ ने इसका लाभ लिया आदर्श रामधुनी मंडली के इस आयोजन के पचास वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष व्रतधारी महिलाओ को उपहार स्वरूप साड़ी वितरण किया गया वहीं आयोजन के पूर्व रात्रि में पंडवानी का भी कार्यक्रम किया गया एवं पंडवानी गायिका का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया आज से प्रारम्भ होने वाले रामधुनी प्रतियोगिता का यह आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल के दूरस्थ स्थानों से कलाकारों द्वारा इसकी प्रस्तुति दी जाएगी आयोजन को सफल बनाने में मुख्यरूप से पूर्णानद आर्य लेखराज आर्य प्रकाश यादव पूर्व पार्षद निर्मल शर्मा भोलू महाराज विष्णु साहू बसन्त साहू हिमासु आर्य सुशील आर्य नीलम मिश्रा राजा दुबे शेखर यादव पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन तोमन देवांगन पप्पू लच्छवानी तुलसी यादव हितेश यादव विजय ठाकुर पिंटू सारथी प्रमोद साहू मनोज साहू खिलु आर्य हेमराज आर्य आदि वार्डवासी शामिल है

Express MPCG