कोंडागांव पुलिस ने धनोरा माडगांव क्षेत्र से 06 नग प्रेशर कुकर बम किया बरामद 04 किलोग्राम वजनी 03 नग एवं 03 किलोग्राम वजनी 03 नग जिंदा बम पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम ने सावधानी पूर्वक मौके पर विस्फोट कर किया गया नष्ठ

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोण्डागांव पुलिस द्वारा नियमित गस्त के लिए थाना धनोरा माडगांव क्षेत्र से एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के हमराह में नक्सल प्रभावित थाना धनोरा माडगांव क्षेत्र अंतर्गत नियमित गस्त के लिए निकले थे। गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सलियों के द्वारा डम्प किये गये 04 किलोग्राम का 03 नग एवं 03 किलोग्राम का 03 नग आई.ई.डी मिले जिसे तत्काल कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के मार्गदर्शन में आई.ई.डी. से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आई ई.डी को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे धनोरा माडगांव क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा, डीआरजी. कोण्डागांव, थाना प्रभारी धनोरा राजकुमार सोरी एवं थाना स्टाफ और बीडीएस टीम प्रभारी प्र.आर. जितेन्द्र सेठिया एवं टीम का योगदान रहा।

Express MPCG