रिपूदमन सिंह बैस
भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कांकेर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन कांकेर ,जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव ,अनुविभागीय अधिकारी (रा) भानुप्रतापपुर,जिला नोडल कांकेर एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में आज देशव्यापी साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत आज भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में उल्लास महिला साक्षरता पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्कूलों में किया गया। भानुप्रतापपुर के सेलेगांव,मुगवाल, हाटकर्रा,तरांदुल स्कूल में महिला केद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया । आज इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में समाज में सभी के लिए शिक्षा के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलेगाँव में महिला साक्षरता पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्याता श्रीमती सुमन ठाकुर द्वारा छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। हम देश की महिलाओं की उचित शिक्षा के बिना विकसित राष्ट्र की आशा नहीं कर सकते। महिलाएँ परिवार, समाज और देश की प्रगति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना ठाकुर द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर अपने विचार प्रकट किए। आज के आयोजन में आंगनगाड़ी कार्यकर्त्ता,मितानीन,महिला शिक्षक, महिला स्वयं सेवी शिक्षक एवं महिला नवसाक्षरों ने बढ चढ कर भाग लिया। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की सफलता में महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया। आयोजन में खण्ड शिक्षा अधिकारी सदे सिंह कोमरे, स्रोत व्यक्ति एवं प्राचार्य टिकेश्वर सिंह ठाकुर ,एबीईओ दुर्गेश सोरी, बीआरसी राधेलाल नुरेटी ,साक्षरता प्रभारी अशोक ठाकुर, स्रोत व्यक्ति नुमेश सोनी,श्रीमती भावना ठाकुर,श्रीमती उपासना मंढरिया, आनंद बनकर , प्राचार्य जी आर नायक,श्रीमती सुमन ठाकुर, श्रीमती प्रमिला कोरेटी, पीयुषा बंजारे, गायत्री भुआर्य, भुनेश्वरी साहू एवं समस्त छात्रछात्राओं के साथ साथ ग्राम पंचायत प्रभारी , सर्वे प्रभारी एवं संकुल सेक्टर अधिकारी का सहयोग रहा।
