विनोद जैन
बालोद । बालोद नगर के सभी गणेश समितियों जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों की आज बैठक यातायात कार्यालय में आहूत की गई जिसमें प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रतिमा ठाकरे नगर निरीक्षक रविशंकर पांडेय यातायात निरीक्षक राकेश ठाकुर नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उपस्थित रहे शांति समिति की बैठक में आसन्न गणेशउत्सव पर्व की तैयारी पंडालों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश एवं शांति एवं सौहार्द्रता से मनाने की चर्चा की गई इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे ने उपस्थित समितियों के सदस्यों से निवेदन करते हुए कहा कि यह त्योहार उत्साह का त्योहार है जिसमे 11 दिनों तक शहर सहित आसपास के अंचलों में पर्व की धूमधाम रहती है सभी समिति के लोग अनुशाषित और मर्यादित ढंग से इस त्योहार को सम्पन्न कराए और शासन प्रशासन को सहयोग देवे ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे नगर निरीक्षक रविशंकर पांडे ने कहा कि स्थापना से लेकर विसर्जन तक सभी समिति के सदस्य पुलिस विभाग के दिशा निर्देशों और माननीय न्यायालय के आदेश का परिपालन करे हर पंडाल में पुलिस विभाग फायर ब्रिगेड एम्बुलेंस आदि का नम्बर लिखा हुआ छोटा सा बोर्ड अवश्य लगाए कोई भी समिति गैर कानूनी रूप से विद्युत लाइन से बिजली चोरी ना करें यह दंडनीय अपराध है ज्यादा देर तक रात में लाउड स्पीकर ना बजाए विसर्जन के दिन डीजे साउंड को उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार ही उपयोग करें वहीं पुलिस विभाग का हरसंभव सहयोग देवे इस बैठक में गणेश समिति के सदस्यों में विनोद जैन राज सोनी महेश पाठक हरीश दुबे आशुतोष कौशिक टिकेंद्र देवांगन आशीष साहू दुष्यंत मनहर मयंक योगी योगेंद्र गौरे अनुराग दुबे विजय जायसवाल अभिन्न यादव प्रेम साहू वैभव चंद्रवंशी तुषार मिनपाल कमल बजाज गौतम वाधवानी पंकज माधवानी विशाल माधवानी प्रदीप मिनपाल रवि माधवानी सुशील आर्या सौरभ यादव खिलु साहू सहित अनेक लोग शामिल थे
