*162 बीएन बीएसएफ द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं युवा पारस्परिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*(अंतागढ़, रावघाट)*


*रिपुदमन सिंह बैस*

03 सितम्बर 24 को प्रातः 0930 बजे से दोपहर 1400 बजे तक वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं युवा पारस्परिक संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसएफ कैंप तालाबेड़ा में उदय प्रताप सिंह चौहान , कमांडेंट 162 बीएन बीएसएफ की देखरेख में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं युवा पारस्परिक संपर्क का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम फूलपार,तालाबेडा, कोलार (देहरीपारा) तथा बरचे की वॉलीबॉल टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच कोलार तथा बरचे टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच कोलर वॉलीबॉल टीम ने जीता। इस कार्यक्रम के दौरान खेल सामग्री,मिठाइयां, वितरित की गईं तथा भाग लेने वाली सभी टीमों को नगद पुरस्कार भी दिए गए।.युवा पारस्परिक संपर्क कार्यक्रम में आसपास के गावों के लगभग 50 युवाओं ने भाग लिया जिसमे श्री उदय प्रताप सिंह चौहान कमांडेंट 162 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने युवाओं को खेल एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Express MPCG