रिपूदमन सिंह बैस
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल के खिलाफ स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर के नेतृत्व में जांच के लिए स्कूल पहुंची टीम के साथ अमर्यादित आचरण करते हुए उनके ऊपर अंडे फेंकने के मामले को लेकर सरकारी शिक्षक नाराज दिखाई पड़ रहे हैं । जिसे लेकर सर्व शैक्षिक मोर्चा विकासखण्ड चारामा ने सोमवार 2 सितंबर को दोषियों पर उचित कार्यवाही करने के लिए चारामा के अनुविभागिय अधिकारी राजस्व को कलेक्टर कांकेर के नाम से ज्ञापन सौपा है । वहीं चारामा विकासखण्ड के समस्त शिक्षकों ने बुधवार 4 सितंबर को उक्त मामले के विरोध में अपने अपने विद्यालय में सुबह के 10 बजे से शाम के 4 बजे तक काली पट्टी लगाकर कार्य करने का निर्णय लिया है ।
