*पुष्प स्टील चेमल एवं अथर्व माईनिंग में लोगों का पैसा फंसा पैसे के लिए दर-दर की ठोकरे खाने पर मजबूर*

भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर, पुष्प स्टील कंपनी चेमल दुर्गकोंदल एवं वहां परिवहन का कार्य कर रही अथर्व माईनिंग द्वारा क्षेत्र के सैकड़ो ट्रक मालिकों ,मजदूर ,दुकानदारों, होटल ,मिस्त्री ,सिविल कार्य करने वालों का करोड़ों रुपया खाकर बैठ गई है। और नहीं दे रही है। मांग करने पर पुष्प स्टील कंपनी का मालिक एवं अथर्व माईनिंग का मालिक फोन नहीं उठाते। पीड़ित जिनका पैसा पुष्प स्टील एवं अथर्व माईनिंग में फंसा हुआ है दर-दर की ठोकरे खाने पर मजबूर हैं। पीड़ितों द्वारा कई बार पुलिस थाना, एसडीएम को आवेदन दिया गया। किंतु उसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनके बाल बच्चे भूख मरने की स्थिति में है। उनकी देनदारी के कारण दुकान वालों के द्वारा उनके घरों में चढ़ाई किया जा रहा है पुष्प स्टील पीड़ितों द्वारा सांसद भोजराज नाम से मिलकर अपना बकाया पैसा पुष्प स्टील कंपनी चेमल एवं अथर्व मायनिंग से दिलाने की मांग की है।

Express MPCG