यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
भारतीय थल सेना के 22 मीडियम रेजिमेंट में पदस्थ हवलदार रतीराम शोरी छुट्टियों के दौरान अपने गृहग्राम खंडाम आये हुए थे इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर प्रतिदिन बच्चों को जिला पुलिस बल और अग्निवीर में चयनित होने के लिये निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया
l दिनाँक 2 सितंबर 2024 को छुट्टियां खत्म होने पर हवलदार रतीराम शोरी को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उन्हें विदा किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिया गया l हवलदार रतीराम शोरी ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद को स्मृति चिन्ह भेंट किया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक राकेश कुमार, पूर्व सैनिक चंद्रशेखर और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 275 युवक एवं युवतियां मौजूद रहे l
