फागु यादव
कोंडागांव: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घोड़ागांव नेशनल हाईवे 30 में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की घायल होने की जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है जगदलपुर की ओर से आ रही ट्रक के साथ सामने से आ रहे पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनो घायल व्यक्ति दहिकोंगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिन्हें मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है। वहीं घायलों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है।
