*महावीर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का हुआ लोकार्पण,,,,,,दानदाताओं का हुआ सम्मान*

विनोद जैन

बालोद । श्री जैन मंडल बालोद द्वारा 1988 से संचालित महावीर इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में बालोद जैन समाज के दानवीरों के सहयोग से भव्य नए स्कूल भवन का निर्माण किया गया जिसका लोकार्पण जैन श्री संघ बालोद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन जैन मंडल के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन समाजसेवी सोहन श्रीश्रीमाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर स्कूल भवन निर्माण में अपने जमीन को स्कूल के निर्माण हेतु दान देने वाले खेतमल शंकर लाल श्रीश्रीमाल स्व झूमरलाल टावरी परिवार भिखमचन्द मांगीलाल सांखला कंवरलाल ढ़ेलडिया चौरड़िया परिवार नेमीचंद ढ़ेलडिया प्रकाशचन्द नाहर धीरेंद्र बाघमार का सम्मान किया गया तत्त्पश्चात भवन निर्माण में विशेष सहयोग देने वाले दीपचंद हरीश सांखला मदनलाल बाफना इंदु सुभाष ढ़ेलडिया दिनेश श्रीश्रीमाल भिखमचन्द मांगीलाल राजेश सांखला अजय बरखा सांखला मूलचंद सुनील रत्नबोहरा अशोक आशीष बाफना एवं रतन बोहरा परिवार का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया इस उपलक्ष्य में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि के आसन्दी से डॉ प्रदीप जैन ने कहा कि हम धन्य है छोटे से इस धर्म नगरी में बड़े दानवीर बसते हैं जो समाज को हरसंभव मदद करते हैं सामाजिक भवनों के लिए हमे कभी बाहर नही जाना पड़ा जब जरूरत पड़ी लोगो ने अपना हाथ खोलकर समाज को सहयोग किया है जैन मंडल के जितने भी पूर्व में अध्यक्ष हुए उनकी उपलब्धि और निश्वार्थ सेवा भावना की बदौलत आज यह सब सम्भव हो पा रहा है यशवंत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि इस स्कूल की नींव 1988 में शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के सभी जैन समाज ही नही अपितु सभी धर्म सम्प्रदाय के बच्चो के शिक्षा अध्ययन के लिए रखी गयी तब छोटे से भवन में इसकी शुरुवात हुई आज देखते ही देखते यह अपने स्वयं के विशाल भवन में तब्दील हो गया इस स्कूल के छात्र छात्राओं ने यहां से पढ़ाई कर आज एक मुकाम समाज मे हासिल किया है यहां के बच्चे डॉक्टर इंजीनियर एवं बड़े शासकीय पदों में अपनी सेवा दे रहे हैं यहां से पढ़ाई कर बहुत से बच्चे सफल व्यवसायी भी बने हैं बच्चो के अंदर पढ़ाई के साथ साथ संस्कार और अनुशासन होना जरूरी होता है जो यहां देने का काम यहां के शिक्षक एवं जैन मंडल के सदस्य बखूबी निभा रहे हैं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जैन मंडल के अध्यक्ष अरुण बाफना सचिव इंदर चंद ढ़ेलडिया मांगीलाल ढ़ेलडिया नवीन रतनबोहरा आशिष बाफना प्रदीप श्रीश्रीमाल रमेश ललवानी शुभम नाहटा सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे

Express MPCG