भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागाव जिले के फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहलई में जंगली जानवर के पंजे का निसान दिखाई दिया है। गांव के ही दयाल चक्रधारी के खेत मे शेर के पंजे का निशान देखा गया है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है, गांव में सन्नाटा पसर गया है। वही कई लोग शेर में पंजे का निसान देखने खेत मे पहुच रहे है। कोटवार के द्वारा मुनादि कर ग्रामीणों को जंगल जाने से मान करते हुऐ सतर्क रहने कहा जा रहा है।ग्रामीणों के द्वारा वनविभाग को सूचना दे दिया गया है लेकिन अभी तक विभाग के कोई भी कर्मचारी मौके पर निरीक्षण करने नही पहुँचे है। जिससे पंजे की निसान किस जानवर के है यह स्पस्ट नही हो पाया है । लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि पंजे का निसान शेर के है । क्योंकि पंजे का निशान बड़ा और गहरा है । ग्रामीणों ने यह भी बताया की एक दिन पूर्व शनिवार को पास के ही गांव बेलगांव डोंगरीपारा में भी शेर के पंजे का निसान देखा गया था ।
