स्कूल का गेट बंद किया, बाहर खड़ी जिला शिक्षा अधिकारी की जांच टीम पर बरसाए अंडे ही अंडे*

कांकेर ,रिपुदमन सिंह बैस

*स्कूल का गेट बंद किया, बाहर खड़ी जिला शिक्षा अधिकारी की जांच टीम पर बरसाए अंडे ही  अंडे*

*भानुप्रतापपुर के संजयपारा में संचालित एक निजी स्कूल माइल स्टोन की शिकायत वार्ड निवासियों द्वारा लगातार जिला प्रशासन से शिकायत की जा रही थी। शिकायत की जांच करने पहुँचे जिला शिक्षा अधिकारी पटेल और उनकी टीम जांच के लिए माइल स्टोन स्कूल पहुंची थी जैसे ही जांच टीम बाहर गेट पर पहुंची निजी स्कूल के अंदर से बाहर गेट पर खड़ी टीम पर अंडे बरसाते हुए पानी भी फेंका गया ।

स्कूल प्रबंधन ने इस दौरान जांच के लिए स्कूल का मुख्य दरवाजा तक नहीं खोला और अंदर से अंडे और पानी फेंके इसके बाद जांच दल को बैरंग वापस लौटना पड़ा जिले के अधिकारियों के साथ जांच दल के ऊपर ड्यूटी के दौरान इस तरह से गैर जिम्मेदाराना रवैया रखने वाले स्कूल प्रबंधन पर क्या कार्यवाही करती है अब देखने वाली बात होगी ।