*खतरनाक ढंग से स्पीड बाईक चलाना पड़ा महंगा* *एसडीओपी और थाना प्रभारी बालोद ने काटा 6400 रू का चालान*

विनोद जैन

बालोद । पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, बालोद जिला पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा लगातार खतरनाक ढ़ग से बाईक चलाने वाले पर शिकायत मिलने पर 30/08/2024 को खतरनाक ढंग से बाईक चलाने वाले सौरभ यादव उम्र 22 साल, के विरूद्व 6400 रू का चालानी कार्यावाही कि गई, एसडीओपी राठौर ने बताया कि शहर में तेज रफ्तार मोटर सायकिल चलाने वाले युवाओ की शिकायत लगातार बालोद शहर के प्रबुद्ध नागरिक करते आ रहे हैं जिसके बाद उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्हें पकड़ने तथा चालान करने और ऐसी गलती नही करने की समझाइश दी जा रही है यह अभियान लगातार जारी रहेगा, साथ ही बालोद पुलिस सभी से अपील करती है कि मोड़ीफाईड वाहन व ओवर स्पीड खतरनाक ढ़ग से वाहन न चलावे, यातायात नियमों का पालन करे खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे ऐसी शिकायत जिनके नाम से आएगा उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी इन सबके बाद भी अगर युवा तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हैं तो आगे कठोर कार्यवाही भी की जाएगी थाना निरीक्षक रविशंकर पांडेय ने बताया कि लगातार 4 दिनों से उक्त युवक की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद उसे पकड़कर थाने लाया गया और चालानी कार्यवाही की गयी है नाबालिगों के द्वारा ऐसे कृत्य करने पर पालकों को भी थाने बुलाया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी यातायात नियमो की अनदेखी करने वालो पर हमारी पैनी नजर रहेगी