चारामा के समीप जैसाकर्रा में मीना बाजार के संचालक के घर पर लाखों रुपए नगद और आभूषणों की चोरी,पुलिस की लगातार गस्त के बावजूद चोरों के हौंसले बुलंद*

रिपूदमन सिंह बैस

चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है । घटना के दिन मकान मालिक काम से कहीं बाहर गए हुए थे । जिसके बाद मकान में सुनेपन का फायदा उठाते हुए चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए नगद व घर में रखे हुए कीमती आभूषणों की चोरी कर फरार हो गए हैं । रात्रि में जब मकान मालिक वापस घर लौटे तो चोर नगद व सामानों की चोरी कर वहां से भाग चुके थे । रात ही में मकान मालिक के द्वारा पुलिस थाने में सूचना दी गई । जिसके बाद से कांकेर पुलिस के अधिकारी व चारामा पुलिस प्रसासन अज्ञात चोरों की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं ।