एक दिवसीय वृद्ध जन शिविर का आयोजन

मनिराम सिन्हा

नरहरपुर. आज दिनांक 29/8/24 को निःशुल्क एक दिवसीय वृद्ध जन शिविर का आयोजन दुर्गा चौक में मुख्य अतिथि श्रीमती प्यारी सलाम नगर पंचायत अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश पटेल विशिष्ट अतिथि विशेष अतिथि पार्षद गणों के द्वारा भगवान धन्वंतरि के पूजा अर्चना कर शुरुवात किया गया । उक्त शिविर में पारंपरिक वैद्य आस पास ग्राम से लोग भी अपनी सेवा देने उपस्थित हुए उक्त शिविर में कुल लाभार्थी 352 महिला 168 पुरुष 180 बालक 1 बालिका 3 जिसमे वृद्ध जन कुल लाभार्थी 203 वृद्ध महिला 71 वृद्ध पुरुष 132 रहे। शिविर में डॉ. शिरीष दीवान शिविर प्रभारी डॉ.ललित सार्वा डॉ.लेखराम साहू,फार्मासिस्ट श्री हरिशचंद्र कोमरा,श्रीमती मीना सोनवाने, श्री विमल बरेठ ,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती वंशकीर्ति मिंज,औषधालय सेवक श्रीमती चंद्रकला नरेटी पीटीएस श्री परदेसी सलाम लैब टेक्नीशियन श्री संजय जैन ,पारंपरिक वैद्य ले जिला संयोजक श्री अवस्थी ,एवं समस्त ग्राम से आए वैद्य उपस्थित थे।