भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले में शर्मसार करने वाली घटना आई है, जहा केशकाल थाना क्षेत्र की एक युवती से 9 अगस्त को 5 युवकों ने गैंग रेप किया। बदनामी के डर से पीड़िता और परिजनों के द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज नही करवा रहे थे, घटना के 20 दिन बाद पीड़िता के परिजनों ने केशकाल थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट,जिसके बाद पुलिस ने चंद घण्टो में ही पांचों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपियो से पूछताछ कर रही है।
