*बिलासपुर*, *
रिपुदमन सिंह बैस*
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों ने एक फिर इसे चर्चा में ला दिया है। बिलासपुर में 2 मौत सहित प्रदेश में 12 मौत हुई हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट की स्तिथि में है, वहीं एडवाइजरी भी जारी की गई है। अब तक बिलासपुर जिले में 94 मरीज मिले हैं।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और एडवाइजरी भी जारी की है। लेकिन ठोस व्यवस्था नहीं की गई, बिलासपुर में अब तक 94 मरीज मिले हैं और वर्तमान में 47 मरीज का इलाज अभी भी अस्पतालों और होम आयसुलेशन में रह कर किया जा रहा हैं। चिंता की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से 2 मौत हुई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसे अब तक मौसमी बीमारी के रूप में ही देख रहा है और कोरोना के समय जारी की गई गाइडलाइन को ही फॉलो करने की बात कह रही है। स्वाइन फ्लू H1N1 कहा जाता है। इसके और भी वेरिएंट आए हैं। डॉक्टर की माने तो ये एक श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाली बीमारी है। जो कि जानलेवा है। इसे इनफ्लुएंजा की एक स्टेन के रूप में देखा जाता है, बिलासपुर में आइसोलेशन वार्ड में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था होने की जानकारी दी रही है। जबकि निजी अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं। बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में दावा किया है कि इस बीमारी पर रोकथाम की जा रही है। हालांकि जिले में हुई 2 मरीजों की मौत ने लोगों में चिंता को बढ़ा दिया है।
*प्रभात श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर*
