बालोद । भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद की बैठक स्थानीय कबीर भवन में आयोजित हुई जिसमें प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू वरिष्ठ नेता यशवंत जैन पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव पूर्व नपा अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा शामिल हुए बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान महापर्व को बूथ के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने एवं सदस्य बनाने की मुहिम पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने बताया कि आने वाले दिनों में भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारम्भ होगा देश मे सबसे पहले प्राथमिक सदस्य देश के यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी सदस्यता ग्रहण करेंगे फिर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय और उसके बाद यह अभियान प्रारम्भ होगा इसमे सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षमता अनुसार सहयोग करना है और अधिक से अधिक लोगो को भाजपा का सदस्य बनाना है वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान महापर्व को बूथ के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने एवं सभी से विनती पूर्वक सदस्य बनने अपनी बात रखना है समाज के सभी वर्गों तक भाजपा के कार्यकर्ता को पहुंचना है और शहर मंडल में पिछली बार से अधिक सदस्यों की संख्या बनाना है पूर्व नपा अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सदस्यता अभियान में शहर मंडल के छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कार्यकर्ता इस अभियान में सहयोग करेंगे तब हम अपने लक्ष्य को हाशिल कर पाएंगे इस हेतु हमे तैयार रहना पड़ेगा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि हम जिस शहर में रहते हैं यहां नेटवर्क का कोई दिक्कत नही है आज सभी के हाथ मे मोबाइल है मिस्ड कॉल करके सदस्य कर हमें अधिक से अधिक लोगो को भाजपा परिवार से जोड़ना है इससे हर बूथ में हमारे सदस्य बढ़ेंगे और हम हर चुनाव में शहर में अपनी बढ़त को बरकरार रख पाएंगे जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने सदस्यता अभियान में आवश्यक सभी निर्देशो का पालन करते हुए सदस्य बनाने कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण भी दिया वहीं कार्यकर्ताओ ने इस बार शहर में 10 हजार कार्यकर्ता बनाने के लक्ष्य पर काम करने का संकल्प भी लिए सदस्यता अभियान के इस महत्त्वपूर्ण बैठक में शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी जिला मंत्री अमित चोपड़ा अम्बिका यादव संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी हितेश्वरी कौशिक विनोद जैन महेश पाठक लोकेश श्रीवास्तव शेखर यादव प्राची विक्रम ललवानी मोना टुवानी लेखराज साहिरो सरोजनी डोमेन्द्र साहू सुनीता मनहर श्वेता राजपूत प्रीति देशमुख कमल बजाज शशिकांत साहू गणेश राम साव राहुल साहू कमल बजाज टिकेश साहू संतोष साहू राजेन्द्र कानेकर राज सोनी मनीष माधवानी आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन राकेश बाफना ने किया
