यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । सरस्वती कला मंच के बैनर तले काँकेर ऑयडल याद- ए- मुकेश की अपार सफलता के बाद आगामी 13 अक्टूबर 2024 को अभिनेता/पार्श्व गायक युवाओं के दिल के शहंशाह किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर याद- ए- किशोर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति ने बताया कि अभी से कला मंच के शुभ- चिंतकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु कमर कस ली है और सबका यही प्रयास रहेगा कि याद- ए- मुकेश की भांति याद- ए -किशोर को और अधिक आकर्षक बनाने कोई कमी रह गई हो, तो उसका विश्लेषण कर सुधार करते हुए याद ए किशोर कार्यक्रम को अधिक आकर्षक बनाने की योजना है। श्री राजेश शुक्ला, सत्येंद्र सोनी, ममता सोनी, कमल जैन ,डॉक्टर दिनेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, गौतम सरकार, राज़ भारती, कालीपद देवनाथ, हिमांशु कोठारी ,अलका कोठारी, हर्षा कोठारी, संदेश पाठक,पंकज श्रीवास्तव,अवधेश लारिया,गुलराज शर्मा,डॉक्टर दुर्गेश अवस्थी,दीपक मुखर्जी,मुरारी देवांगन,सुनील साहू,टेश्वर जैन,कैलाश यदु,अश्वनी सिंन्हा,केतन व्यास,विजय गुप्ता,कमल सोनी,राजगोपाल कोठारी,अनूप शर्मा,जैकी आहूजा,विशाल मोटवानी,संयोग साहू,महेश ठाकुर,इक़बाल भाई बबलू शेखानी,मीना श्रीवास्तव,रीना लारिया,गायत्री शर्मा, कुंदन साहू,नंदिनी तारक,गजेंद्र गुप्ता,एकता गुप्ता,भूषण जैन आदि कलाकारों द्वारा जोर- शोर से तैयारी जारी है।
