यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कुसुमकसा __छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक योगेंद्र(गाँधी )सिन्हा के पहल से अनाथ बच्चों को बाल गृह दुर्ग में आश्रय मिल गया
, जहा बच्चो को शिक्षा _दीछा के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी ,गांधी सिन्हा ने बताया की बालोद जिला के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम गुरेदा (डगनिया) के सरपंच व समाजसेवी मुन्ना भाई ने फोन पर ग्राम के तीन बच्चो के माता पिता गांव में बच्चो को छोड़कर चले गए है ,बच्चो का जीवन अंधकारमय है ,तीनो बच्चों भीख मांग कर गुजारा कर रहे है ,घर की स्थिति दयनीय है की घर में लाइट नहीं है,सोने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है ,चाइल्ड केयर में दूरभाष पर उक्ताशय की पूरी जानकारी देने पर जिले की टीम ग्राम गुरेदा पहुंचकर मुन्ना भाई व सरपंच से मिलकर बच्चों के जीवनयापन , शिक्षा, सहित अन्य जानकारी लेकर बच्चो के घर जाकर मुलाकात किए तदपश्चात तीनो बच्चो को ग्रामीणों से चर्चा कर शासकीय बाल गृह दुर्ग ले जाया गया तीनो बच्चे जिसमे सबसे छोटा नाबालिक घनिष्ठ कुमार उम्र 07 वर्ष ,चिराग कुमार 09 वर्ष ,खिलेंद्र कुमार कुंभकार 13 वर्षीय है ,ग्राम गुरेदा के ग्रामीणों ने योगेंद्र सिन्हा के द्वारा बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के लिए गए प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया ,योगेंद्र सिन्हा ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री,गृह तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा को मोबाइल पर तीनो बच्चो के संबंध में जानकारी देते हुआ निवेदन किया की बच्चो को शासकीय बाल गृह में उचित देखरेख हो
