विनोद जैन
बालोद । नगर के नए बस स्टैंड के समीप स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पम्प में कुछ ग्राहकों के पेट्रोल और डीजल से पानी आने की शिकायत मिल रही है कुछ तो अपनी गाड़ियों में आई खराबी से परेशान हो गए हैं इस पेट्रोल पंप में पहले भी ऐसी शिकायत भी यह शिकायत आयी थी बावजूद लगभग सभी शासकीय विभागों के वाहनों में यही से ईंधन डलता है इन सब मामले में

ऐसा ही एक मामला नगर के वरिष्ठ पत्रकार अफ़जल रिज़वी के साथ घटना घटी जब इन्हें किसी आवश्यक कार्य से राजधानी रायपुर जाना था इनके द्वारा पी संतोष कुमार लोहिया HP पेट्रोल पंप जो कि नया बस स्टैंड बालोद के ठीक सामने स्थित है जहां अफजल रिजवी अपने वाहन की डीजल टंकी को फूल कराये परंतु बालोद शहर में ही थोड़े दूर जाने के बाद वाहन ने पीकप लेना बंद कर दिया और सीज हो कर एकाएक बीच सडक में खड़ी हो गई वाहन स्वामी के द्वारा वाहन कंपनी के इंजिनियर से फोन से बात की गई इंजिनियर द्वारा कहा गया की कंपनी की टो वाहन के माध्यम से आप वाहन को कंपनी के वर्कशॉप ले आईये वाहन को कंपनी के इंजिनियर व अन्य टेकनिशियन के द्वारा चेक करने पर पता चला की वाहन की डीजल टंकी में ईधन के साथ बडी मात्रा में पानी भरा हूआ है जिसके कारण इंजन के इंजेक्ट एवं अन्य सामान खराब हो गये हैं जो काफी मंहगे है
उक्त के संबंध में संतोष कुमार लोहिया HP पेट्रोल पंप नया बस स्टैंड बालोद के मेनेजर व पेट्रोल पंप के मालिक से आकर बताया गया तो इनके द्वारा बताया गया की वास्तव में पंप की डीजल टंकी में पानी आ गया है पर यहां पानी डिपो से आया है या रास्ते में टेंकर से आया है यह पूछे जाने पर बात को टालमटोल करने लगे और संतुष्टिपूर्ण जवाब से भागने लगे तब पत्रकार अफजल रिजवी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बालोद,नापतौल विभाग ,खाद्य विभाग में कर दी गई ऐसे ही कुछ अन्य वाहन मालिक ने भी जब इसी तरह परेशानी को समझा तो वह भी भौचक्क रह गए उनके ईंधन की टंकी से पानी निकलने लगा और धीरे धीरे सबकी गाड़ी मैकेनिकों के पास पहुंचने लगी शिकायत के बाद अब देखना है उक्त पेट्रोल पंप पर क्या कार्यवाही की जाती है वहीं इन शिकायत के बाद भी कुछ नही होने पर परेशान उपभोक्ता अपने न्याय की लड़ाई के लिए उपभोक्ता फोरम में जाने का मन बना लिए हैं
