नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपी को माकड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर, शादी का प्रलोभन देकर करता था बलात्कार

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के माकडी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिपोर्ट के 12 घण्टे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले प्रार्थी थाना माकड़ी आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी राजमनराम नाग उर्फ राजमन नाग उम्र 21 वर्ष निवासी सरईबेड़ा भगतपारा के द्वारा प्रार्थी की नाबालिग पुत्री के साथ बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन जबरन दैहिक शोषण किया है कि रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 48/2024 धारा 363,366,376(2) (ड), 506 भादवि, 04,06 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान वाय० अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशानुसार एवं रूपेश कुमार डांडे अति० पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव तथा रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के मार्गदर्शन में माकड़ी पुलिस द्वारा टीम गठित कर मुखबिर सूचना पर आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी राजमनराम नाग उर्फ राजमन नाग उम्र 21 वर्ष जाति गोंड निवासी सरईबेड़ा भगतपारा को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर आज सोमवार को न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुशील पटेल,सुरूज कुमेटी, रामदयाल पैंकरा, जीवन पोयाम, कोदूराम नेताम एवं सायबर सेल कोण्डागांव के लुमन भण्डारी, अजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र मरकाम का कार्य सराहनीय रहा।