*अवैध शराब का संगठित कारोबार शराब माफिया बेकाबू*

दीपक विश्वकर्मा

Express MP == उमरिया में आबकारी विभाग का खौफ अब खत्म हो गया है अवैध शराब को लेकर संगठित ढंग से कारोबार शराब माफिया ने शुरू कर दिया है हालत यह है कि किरानें की दुकान, पान का ठेला,होटल हो या हाईवे ढाबा अवैध शराब परोसने के मामले नौरोजाबाद में हर जगह देखने को मिल रहा है
क्षेत्र के छोटे-छोटे होटलों से लेकर ढाबा में खुलेआम शराब का सेवन हो रहा लेकिन बड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है हकीकत में इसके पीछे पुलिस व आबकारी की सांठगांठ होती है तभी अवैध शराब पर प्रतिबंध होने के बाद भी खुलेआम परोसी जा रही है अवैध शराब ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल है जहां लोगों के पास पैसा ना होने की बजाय से शराब के नशे के लिए आपने घरों के समान तक बेच डालते हैं कभी भी अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई नहीं होने से पैकारीयों के हौसले बुलंद है।
इससे यहां सफ है कि बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है और आबकारी विभाग को मुंह मांगी मोटी रकम अवैध शराब के ठेकेदारों द्वारा समय-समय पर मोहिया कर दी जाती है।