विनोद जैन
बालोद । बालोद शहर सहित आसपास के प्रमुख ग्राम में नशे का अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है इसके चलते युवा वर्ग नशे के आदि हो चले हैं नशेड़ी युवकों का आतंक भी दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है इन सभी गंभीर समस्याओं को लेकर बजरंग दल बालोद इकाई के कार्यकर्ता आज जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने उनके कार्यालय पहुंचे वहीं समस्या की गंभीरता और कल हुए युवक की हत्या के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने भी जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन भी दिया बजरंग दल के नगर सुरक्षा प्रमुख रवि माधवानी ने बताया कि नगर ने हर गली मोहल्ले में नशा का अवैध कारोबार चल रहा है हर आम इंसान को इसकी जानकारी है पर पुलिस को जानकारी नही होना या कार्यवाही नही करना समझ से परे है नगर संयोजक प्रदीप मिनपाल ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिए हैं उसके बाद भी नशे के अवैध व्यापार में कोई कमी नही दिखती है तो हमारे बजरंगी आम जन मानस को साथ लेकर उग्र आंदोलन के लिए तैयार बैठा है ज्ञापन देने वालो में
सहसंयोजक जीत यदु, सोनू भारद्वाज, मोनू सोनवानी, सतीश विश्वकर्मा, आशुतोष कौशिक, कमल बजाज, चित्रांश देशमुख, विक्की उर्वर्षा, लक्की साहू, योगेश ठाकुर, उजांशू देशमुख, कैलाश ठाकुर, चिरंजीव कौशिक, परितोष साहू, अंश योगी, अमित बिसाई ,अमित कौशिक, सचिन यादव, सूर्या ठाकुर, तुषार ढीमर,गौतम माधवानी, आदि ध्रुवे, साईं आर्य, मनोहर यादव, लक्की पटेल,गोपाल बजाज,नीरज माधवानी,राम नेताम,सुमीत शर्मा,व्यास,सुभम साहू,अमित केलवानी,चिराग प्रधान,रवि पटेल, दिलेश्वर सोनकर,
