*हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में 78वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

*बिलासपुर, रिपुदमन सिंह बैस*

 

हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में 78वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

78 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में
समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में मुख्यअतिथि रहे डायरेक्टर ऑफ लोट्स चिल्ड्रन हॉस्पिटल से डॉक्टर अनीश अकबानी ।एवम विशिष्ट अतिथि रेवरेन्ट फादर क्रिश्टी(रोम) से थे । साथ ही स्कूल प्राचार्या डॉक्टर सिस्टर क्लेरिटा डिमेलो मैनेजर सिस्टर लूसी ,सिस्टर अजेया ,एवम सिस्टर नीलिमा उपस्थित थीं।सभी ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।

नन्हे – मुन्हे बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। विद्यालय की कुछ छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, इंदिरा गाँधी, भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा में भी नजर आए।

कार्यक्रम की शुरूवात देशभक्ति गीतों के साथ शुरू हुई। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी। विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सिस्टर क्लेरिटा डिमेलो ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवम कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी अंत मे सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।