आईटीबीपी ने निकाली तिरंगा रैली

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव, छत्‍त्‍तीसगढ़-14 अगस्त, 2024: भारत सरकार अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त, 24 तक देशभर में चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा’ की कड़ी में चिखलपुट्टी, कोंडागांव में स्थित सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय, आईटीबीपी और 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी के हिमवीरों ने ई.एम.आर.एस. स्कूल के बच्चों के साथ एक तिरंगा रैली निकाली और जिसके माध्यम से क्षेत्र की जनता को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया l साथ ही बच्चों को भारत के तिरंगे के बारे मे भी रोचक जानकारी दी गई l

इस तिरंगा रैली का आयोजन श्री राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी., क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में किया गया l रैली में क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्वर) तथा 41वीं वाहिनी. आईटीबीपी के सभी अधिकारी एवं हिमवीर और स्कूल के अध्यापक शामिल हुए।

गौरतलब है कि आईटीबीपी द्वारा छत्‍तीसगढ में वामपंथी चरमपंथी उग्रवाद के खिलाफ बड़ी बहादुरी से अपनी ड्यूटियों को अंजाम दिया जा रहा है और क्षेत्र की जनता के मन मे भाइचारे व सुरक्षा की भावना पैदा की है l क्षेत्र की एकता व अखंड़ता बनाए रखना ही आई.टी.बी.पी. का ध्येय है।