योग को योगासन स्पोर्टस के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

 

काँकेर :योग को योगासन स्पोर्टस के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन काँकेर एक सितंबर को चारामा में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता करने जा रहा है।जिसके संबंध में दिनाँक 12 अगस्त सोमवार को जिला कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर प्रतियोगिता में विद्यालयीन ,महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु पत्र सौंपा साथ ही विगत तीन वर्षों से जिला स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी दी गई व प्रतियोगिता में बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया। जिसे जिला कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।स्वतंत्र रूप से योग को योगासन स्पोर्ट्स के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर योगासन भारत का गठन किया गया है।इस संबंध में काँकेर योगासन स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय वस्त्रकार,उपाध्यक्ष मोहन सेनापति, सचिव कुश साहू,कोषाध्यक्ष उपेश्वर ठाकुर,ईश्वर साहू,परमानंद पाल,नरसिंह तेता, सविता मरकाम,नमेश्वरी नरेटी जिला योगासन खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विदित हो कि तृतीय योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन चारामा के दिनेश देवांगन, लक्ष्मण सिन्हा,धर्मेंद्र साहू,लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा,भूपेंद्र साहू,संतोष ओझा आदि पदाधिकारियों व स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर इस वर्ष योगासन खेल प्रतियोगिता चारामा में करने का निर्णय लिया गया है। संजय वस्त्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 और 18 से अधिक वर्ष आयु वर्ग में बालक और बालिकाओ की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिगल,आर्टिस्टिक पेयर,रिदमिक पेयर सहित चार तकनीकी वर्ग में मुकाबले होंगे।इस प्रतियोगिता में विद्यालय से संस्तुत प्रतिभागियों के अलावा इच्छुक योगाभ्यासी सीधे भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। स्पर्धा में सम्मिलित होने के इच्छुक प्रतिभागी 29 अगस्त बृहस्पतिवार तक अपना रजिस्ट्रेशन विकासखंड प्रभारी से संपर्क कर करा सकते हैं। प्रतियोगियों की सुविधा के लिए इस विषय में आवश्यक जानकारी के लिए फोन नंबर 9425593503 पर संपर्क किया जा सकता है।इस प्रतियोगिता में 2022 प्रथम वर्ष 16,2023 द्वितीय वर्ष 76 प्रतियोगी शामिल हुए थे। खेल प्रतियोगिता एक खिलाड़ी को नए मानदंड स्थापित करने के भाव से और भी अधिक बेहतर करने के लिए तैयारी की प्रेरणा देती है। प्रतियोगियों के लिए अपना पंजीकरण कराते समय आयु प्रमाण पत्र भी देना होगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए भेजे जाएंगे।उपेश्वर ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में भी योगासन प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।कुश साहू ने बताया कि अब योगासन खेलों को केंद्र में नौकरियों के लिए भी सूची में शामिल कर लिया गया है। विद्यालयों से लेकर व्यायामशाला के माध्यम से गांव-गांव में योग का विशेष रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने सभी स्कूलों से व योग साधकों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, इसके लिए विकासखंड काँकेर के प्रभारी मोहन सेनापति, कुश साहू,नरहरपुर कुमार साहू,सोहन दास मानिकपुरी,कुंदन साहू,चारामा लक्ष्मण सिन्हा,धर्मेंद्र साहू,भानुप्रापपुर लोचन लहरे,ईश्वर साहू,अंतागढ़ परमानंद पाल,नंदकिशोर अड़े,दुर्गूकोंदल नामेश्वरी नरेटी,शंकर दास नागवंशी, पखांजूर प्रणव कीर्तनिया, गिरीश प्रमाणिक को दायित्व दिया गया है जिनसे प्रतिभागी संपर्क कर सकते है। उपयुक्त जानकारी जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहन सेनापतिजी ने प्रदान की है