कोंडागांव के ट्यूटर शिक्षक पुनर्नियुक्ति की कर रहे मांग, 2017 से कार्यरत ट्यूटर शिक्षक संघ ने बस्तर सांसद को सौंपा ज्ञापन

फागु यादव

कोंडागांव, 11 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ट्यूटर शिक्षक संघ ने आज बस्तर सांसद महेश कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने 2017 से माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला विद्यालयों में कार्यरत ट्यूटर शिक्षकों को 2024-25 में पुनः नियुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कई वर्षों से कार्यरत इन शिक्षकों में से आधे से अधिक अभी भी बेरोजगार है। संघ ने संसद से अनुरोध किया है कि वें जिला के शासकीय विद्यालयों में स्वीकृत सेटअप के अनुसार इन शिक्षकों को पुनः नियुक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले में कुल 470 ट्यूटर शिक्षक है, जिनमें से 333 ट्यूटर शिक्षक इस समस्या से प्रभावित है।