यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर। शहर के ऐतिहासिक बैजनाथ तालाब तथा राजीव मितान पार्क ,जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित है ,वहां आज सुबह- सवेरे से “जन सहयोग ” तथा ए एस पी श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे की संयुक्त टीम द्वारा अपने स्वच्छता अभियान के तहत जमकर श्रमदान किया गया, जिससे अब इस पार्क तथा तालाब के किनारे की शक्ल बदलती नज़र आ रही है। इस अवसर पर ए एस पी मैडम ने कहा कि बैजनाथ तालाब अपना अस्तित्व खोता जा रहा था, जिसके लिए “जन सहयोग संस्था ” के साथ हमारी पुलिस टीम ने भी मिलकर निश्चय किया है कि यहां लगातार श्रमदान किया जाए ताकि बैजनाथ तालाब के साथ ही राजीव मितान पार्क भी पहले की तरह चिल्ड्रंस पार्क का सही रूप ले सके।आज रविवार के इस स्वच्छता अभियान में श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, आर आई दीपक साव, पुलिस कर्मचारियों की टीम “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा वरिष्ठ समाजसेवक बल्लू राम यादव, संत कुमार रजक, धर्मेंद्र देव , सरदार मनमीत सिंह, करण नेताम, अनुराग उपाध्याय ,प्रमोद सिंह ठाकुर, पप्पू साहू, शैलेंद्र देहारी, भूपेंद्र यादव, डोमेश वलेचा, बहादुर यादव आदि ने अत्यंत उत्साह पूर्वक सेवाएं प्रदान कीं, जिनकी सारे शहर में प्रशंसनात्मक चर्चा की जा रही है।
