
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल महात्मा गांधी वार्ड और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल जामकोट पारा में बच्चों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत झंडा वितरण किया गया l इसके बाद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल जामकोट पारा के सभी बच्चे, सभी शिक्षकगण और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारियों ने लोगों को हर घर तिरंगा का संदेश देने के लिए रैली निकालकर जागरूक किया l रैली में हर घर तिरंगा- घर घर तिरंगा, तिरंगे की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे- हम करेंगे, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान- जय किसान के नारे लगाए गए l इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा महेंद्र पांडे, जिला परियोजना अधिकारी वेणु गोपाल राव, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगाँव ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल जामकोट पारा के प्राचार्य शिवलाल शर्मा, समस्त शिक्षकगण और समस्त स्कूली बच्चे उपस्थित रहे l
