यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोंडागाँव की ओर से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और पौधा देकर सम्मानित किया गया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव की ओर से सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री बंगाराम सोढ़ी जी , सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष श्री यतींद्र छोटू सलाम जी एवं सर्व आदिवासी समाज के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करता हैl इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और फरसगाँव ब्लॉक अध्यक्ष बप्पा नंदी उपस्थित रहे l
