कोंडागांव जिले में पोदला उरस्कना अभियान अंतर्गत “एक पेड़ शहीदों के मां के नाम” हुआ वृक्षारोपण

फागु यादव

कोंडागांव पुलिस लाइन सहित जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोंडागांव पुलिस विभाग द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोदला उरस्कना अभियान के तहत शहीदों की मां के नाम एक पेड़ लगाना था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार, आर आई मनीष राजपूत तथा कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में शहीद के परिवार तथा पुलिस के जवानों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल, जंगल और जमीन को बचाना है। इस दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया है। वही इस अवसर पर कोंडागांव जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आज थाना प्रभारीयों द्वारा वृक्षारोपण किया गया है।