सर्व आदिवासी समाज जिला कोंडागांव ने अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

 फागु यादव

सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई कोंडागांव ने आज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कोंडागांव एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में आदिवासी समाज की कई ज्वलंत समस्याओं और मांगों को उठाया गया है। आदिवासी समाज ने मांग की है कि असवैधानिक प्रावधान के तहत उन्हें 32% आरक्षण दिया जाए। इसके अलावा बस्तर संभाग में नक्सलवाद समस्या पर स्थाई समाधान और शांति व्यवस्था कायम करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में पेसा कानून में संशोधन कर ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार देने, शासकीय नौकरी में बैकलॉग एवं नई भर्तियों पर आरक्षण रोस्टर लागू करने और पांचवी अनुसूची क्षेत्र में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में सत प्रतिशत आरक्षण लागू करने जैसी मांगे भी शामिल है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बंगा राम सोढ़ी ने बताया कि आदिवासी समाज विगत कई वर्षों से समाज के जायज मांगों को लेकर शासन प्रशासन के समक्ष आ रहे हैं। लेकिन अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।