**नागपंचमी के अवसर पर नागफनी में कुश्ती का आयोजन**

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दंतेवाड़ा: नागपंचमी के अवसर पर नागफनी गीदम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 9 अगस्त आयोजित इस कार्यक्रम में गुमरगुंडा स्वामी जी, विहिप के संयोजक श्री संतोष साहू, राजाराम, जिलाराम, महेश, ओम सोनी, प्रामोद अटामी जी, अनील, विजय जुर्रि, आयोजक थे। जोकी यहा कार्यक्रम2021 से विहिप के द्वारा प्रारंभ किया गया है

कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण कुश्ती का आयोजन था, जिसमें विजेताओं को विभाग संयोजक संतोष साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम विजेता को ग्यारह सौ रूपए, द्वितीय को पांच सौ रूपए और अन्य को नकद पुरस्कार दिए गए।

नाग-नागिन पूजा सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, और इस अवसर पर भक्तगण उपवास रखकर नागदेवता को प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। 8 से 10 अगस्त तक आयोजित इस धार्मिक उत्सव में ॐ नमः शिवाय का जाप भी किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में विभाग संयोजक संतोष साहू और विजय जुर्री की प्रमुख भूमिका रही।