विनोद जैन

बालोद । बालोद भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन साहू ने अपनी माँ श्यामादेवी साहू के 75 वे जन्मदिवस की अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम आह्वान का पालन करते हुए आज गायत्री मंदिर परिसर बालोद एवं अपने गृहग्राम में अपनी माँ श्यामादेवी साहू के साथ देववृक्ष का पौधारोपण किया दो बार जनपद सदस्य एवं ग्राम कोहंगाटोला की सरपंच रही श्यामादेवी साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गायत्री मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा बधाई देने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी अपने देश को हराभरा करने के इस महायज्ञ में अपने अपने माँ के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए एवं इस महायज्ञ में आहुति दे ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके उन्होंने आगे कहा कि कोरोना का भीषण काल हम सबने निकट से देखा है जिसमे आक्सीजन नही मिलने पर लोग काल के गाल में समा गए यही कारण है कि धरती पर हरियाली जितना अधिक होगा वातावरण उतना ही शुद्ध और निर्मल होगा अपने जन्मदिन पर मिली बधाइयों के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया
