गांधी वार्ड में अज्ञात शव की अफवाह: पुलिस ने किया खंडन

फागू यादव

*कोंडागांव ब्रेकिंग_*

कोंडागांव, 06 अगस्त 2024: आज शाम गांधी वार्ड स्थित स्कूल के मंच में मिले शव को लेकर शहर में अफवाह फैल गई थी। हालांकि, पुलिस ने इस अफवाह का खंडन किया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज उसकी मौत हो गई थी। चूंकि मृतक और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य उसी मंच पर लंबे समय से खाना बदोश की तरह रह रहे थे तो शव को भी वही रखवाया गया था। वहीं उनके शव को स्कूल के खाली मंच पर रख कर उनके परिजन कफन लेने गए थे, तभी वार्डवासियों ने शव देख लिया और अफवाह फैल गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मृतक के शव का पुलिस और नगर पालिका के सहयोग से विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।