गाय की हत्या कर काटने फिराक में थे आरोपी,एक गिरफ्तार एक हुआ फरार,फरसगांव पुलिस कर रही जांच, ग्राम सिंगारपुरी का मामला

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुरी में सोमवार की आधी रात एक गाय को मारकर उसे काटने की तैयारी कर रहे थे। जिसकी सूचना बजरंग दल के लोगों द्वारा फरसगांव पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुचे।घटना स्थल पर मृत अवस्था में गाय मिली, वही मौके से हथियार भी बरामद हुए। मृत गाय को पोस्टमार्टम हेतु फरसगांव लाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वही एक अन्य फरार आरोपी की खोजबीन कर रही हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पुछताछ की जा रही है साथ ही फरार आरोपी की खोजबीन कर रही है ।