यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर—
सरस्वती कला मंच के तत्वाधान में पार्श्व गायक स्व. मुकेश माथुर की पुण्यतिथि पर कांकेर ऑयडल(यादें मुकेश) गीत प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त 2024 को संध्या 6.00 बजे से कम्यूनिटी हाल (पुराना) काली मंदिर के सामने आयोजित किया जायेगा अच्छे सिलेक्टेड गायक अपनी प्रस्तुति दे इस हेतु गायकों का ऑडिशन 22 एवम 23 अगस्त को अपरान्ह 1.30 बजे से 5.30 बजे तक लिया जाएगा सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति ने बताया कि कोई भी सिंगर (गायक) दोनों दिनों में से किसी एक दिन रामदेव बाबा मंदिर/ कायस्थ भवन कांकेर में आकर अपना ऑडिशन दे सकते हैं एकल एवम युगल गायन का अलग,अलग ऑडिशन होगा प्रथम द्वितीय एवम तृतीय आने वाले गायकों को आकर्षक पुरस्कार मेडल प्रशस्ति पत्र एवम नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा ये प्रतियोगिता पूर्णतः खुला मंच है कोई उम्र बंधन नहीं है कांकेर से बाहर से आने वाले प्रतियोगियों को स्वयं के व्यय पर आना होगा मंच द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है मुकेश जी के गाए गए गीतों को प्राथमिकता दी जाएगी निर्णायकों का निर्णय सर्वमान्य होगा सौभाग्य की बात है कि इस कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए मीडिया,फ्रेंड्स क्लब और अनुभवी गायकों का मार्गदर्शन एवम सहयोग मिल रहा है
