फागु यादव
कोंडागांव, 05 अगस्त 2024: कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव का आज सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
*एसपी सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल*
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। इस समय जिला अस्पताल में शोक का माहौल है।
उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव एक अनुभवी पुलिस अधिकारी थे और उन्होंने पुलिस विभाग को कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन से पुलिस विभाग को एक बड़ा नुकसान हुआ है।
कोंडागांव पुलिस विभाग ने उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
