*Express news की टीम पहुंची पड़ताल करने वार्ड नंबर 2 मे  *वार्ड नंबर 2 में ठेकेदार के द्वारा रेत गिट्टी गिरने से नालियां हो रही जाम नालियों का पानी जा रहा घरों तक कहीं बड़ी बीमारियों का न्योता दे रहे हैं ये ठेकेदार* *वार्ड पार्षद को इस बात की जानकारी है ठेकेदार की मिली भगत से वार्ड पर ध्यान नहीं दिया जा रहा*  *पाली नगर पालिका परिषद के वार्ड नं. 02 ठेकेदार गिट्टी,रेत गिराकर नही कर निर्माण कार्य सड़क हुआ जाम*  *पाली नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नही है वार्ड वासियों की समस्या से सरोकार*  *आख़िर कब शुरू होगा सड़क निर्माण का कार्य????? या ऐसे ही होती रहेगी दुर्घटना*

दीपक विश्वकर्मा

बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नं. 02 में सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा पिछले 15 दिनों से ठेकेदार मनोज मिश्रा के द्वारा जिस सड़क से लोगो अभी आना जाना होता था लेकिन ठेकेदार ने 20 दिनों से सड़क पर गिट्टी रेत व मिक्सर मसीन खड़ा कर दिया है जिससे लोगो वार्ड नं. 02 के लोगो को आने जाने की काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है जब वही वार्ड वाशियों ने बताया विधानसभा चुनाव के पूर्व सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था।

*सड़क पर ठेकेदार ने गिराया पिछले एक माह से गिट्टी रेता लेकिन नही शुरू हुआ निर्माण कार्य*

ठेकेदार ने सड़क पर रिटी और गिट्टी डालने का कार्य शुरू किया तो वार्डवासियों के लोगों में काफी खुशी हुई । सभी को लग रहा था कि अब इस सड़क पर लोगों को आवागमन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन जल्द ही लोगों का सपना टूट गया। ठेकेदार द्वारा सड़क पर गिट्टी डालने के बाद निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया। जिससे अब और मुसीबत लोगों को झेलनी पड़ रही है। गिट्टी रेत वाली सड़क पर गिराने के बाद से चलने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर मोटरसाइकिल व साइकिल सवार गिरकर इस सड़क पर चोटिल भी रहो रहे हैं। लेकिन पाली नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

*नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल इनका कहना है:——*

वार्ड पार्षद नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल से जाना तो उनका कहना था कि ये ठेकेदार की लापरवाही हैं सड़क पर गिट्टी रेत डालकर निर्माण कार्य शुरू नही कर रहा है 20 दिनों से रोड में गिट्टी, रेत, मिक्सर मसीन खड़ा कर दिया गया है जिससे अब लोगो को आने जाने में परेसानी का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या को लेकर हमने नगर पालिका के सीएमओ व इंजीनियर से बात की थी लेकिन आज तक न तो सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया और न ही सम्बंधित ठेकेदार के उपर कोई कार्यवाही कर रहा है।