फागु यादव
कोंडागांव, 05 अगस्त 2024: कोंडागांव पुलिस ने एक बार फिर मानवीयता का परिचय देते हुए एक अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया है। 31 जुलाई को घोड़ागांव एनएच 30 पर मिला यह शव 72 घंटे तक अज्ञात रहा। शिनाख्त न होने के कारण कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने नगरपालिका के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया।
यह घटना एक बार फिर पुलिस की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगी है बल्कि मानवीय मूल्यों को भी महत्व देती है।
