फागु यादव
*कोण्डागांव, 05 अगस्त 2024:* जिले में पहली बार कब-बुलबुल ने तृतीय चरण और स्वर्ण पंख शिविर में हिस्सा लिया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोण्डागांव द्वारा संबलपुर में आयोजित इस पांच दिवसीय शिविर में 260 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रोवर और रेंजर ने भाग लिया।
*जीवन कौशल सीखे:*
शिविर में बच्चों को जीवन उपयोगी कौशल जैसे प्राथमिक चिकित्सा, नक्शा पढ़ना, कंपास का उपयोग, रस्सी बांधना और कई अन्य गतिविधियाँ सिखाई गईं। इसके अलावा, उन्हें महिला सुरक्षा कानून और स्टाफ द वायलेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में भी जानकारी दी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
शिविर संचालक भीषभ देव ने बताया कि शिविर में बच्चों को तृतीय सोपान और निपुण रोवर-रेंजर प्रशिक्षण दिया गया और परीक्षा ली गई। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होगा।
