मड़ानार के गतका खिलाड़ी करेंगे राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व _*मड़ानार के 39 गतका खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित*_

फागु यादव

*कोंडागांव, 05 अगस्त 2024:* छत्तीसगढ़ की 24वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मड़ानार के गतका खिलाड़ी बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोंडागांव विकास नगर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मड़ानार के 39 खिलाड़ी (17 और 19 वर्ष आयु वर्ग) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये खिलाड़ी 22 से 25 अगस्त को सरगुजा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
*शिक्षा के साथ खेल:*
मड़ानार के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी काफी आगे हैं। प्रशिक्षक शिवचरण साहू के मार्गदर्शन में पिछले 7 सालों में 300 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तर और 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुके हैं। मड़ानार के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने कोंडागांव जिले का नाम रोशन किया है।
*वनमंत्री का विधानसभा क्षेत्र:*
गौरतलब है कि मड़ानार छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप का विधानसभा क्षेत्र है।