अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 मरकाम ढाबा और संतोष ढाबा के बीच रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को ठोकर मार कर फरार हो गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है । सूचना पर फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर में रखवाया गया है। मृतक के हाथ में गोदना से गंगा P गंग लिखा हुआ है। फिलहाल फरसगांव पुलिस मृतक की पहचान में जुटी गई है, वही अज्ञात वाहन की खोजबीन कर रही है ।