*अलंकरण (शपथ ग्रहण) समारोह कार्यक्रम का आयोजन*

फागु यादव

*कोंडागांव 03 अगस्त 2024:* कोंडागांव नगर के आदेश्वर पब्लिक स्कूल में 2 अगस्त 2024 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम शुरू हुआ तत्पश्चात छात्रों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण सलाहकार स्काउट्स ऋषिदेव सिंह, जिला सचिव का भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ कोंडागांव चमन लाल सोरी, संगठन आयुक्त स्काउट भिषभदेव जिला संगठन, विद्यालय की प्राचार्य और विद्यालय प्रबंधन ऋषि खरे की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागों के लिए चयनित कर प्रभारी बनाया गया।

हेड बॉय मास्टर चिराग पटेल, हेड गर्ल मिस भोलेश्वरी सोरी, वाइस हेड बॉय मास्टर रौनक सोनी , वाइस हेड गर्ल मिस वंदना उइके ,हेड ऑफ़ द हाउस ऑटम ग्रुप मयंक नाथ और पूर्वी माला, स्प्रिंग ग्रुप सोहेल सहारे और कृतिका बघेल, विंटर ग्रुप प्रियांशु कोर्राम अमीषा कौशिक, समर ग्रुप इशांत मरकाम याचना कोर्टिया, अनुशासन प्रभारी डिंपल पांडे और विनय पांडे, खेल प्रभारी जिज्ञासा ठाकुर और युवराज सोनपिप्रे, कक्षा प्रभारी, संस्कृति कार्यक्रम प्रभारी यामिनी रावत, दानेश तिवारी , भाषा प्रभारी रोहिणी कश्यप और चेतन पांडे, स्वयंसेवक प्रभारी कार्तिक सोनी मोनालिका सिंह साथ ही साथ कई शिक्षकों को भी विद्यालय के विभिन्न जिम्मेदारियां को सौंपते हुए प्रभारी के पद को सौपा गया।
एपीएस बच्चों की परीक्षा प्रभारी आंतरिक मनीषा मिश्रा, परीक्षा प्रभारी बाहरी प्रीति बख्शी, प्रभारी और मनीषा मिश्रा विधानसभा प्रभारी सिमरन दुआ, अनुशासन प्रभारी प्रीति बख्शी, किरण धारगे भाषाई प्रभारी, किरण धारगे सांस्कृतिक प्रभारी
एग्जाम इंचार्ज एक्सटर्नल मिस रिजवाना
एग्जाम इंचार्ज इंटरनल मिस सुरेखा ठाकुर, असेंबली इंचार्ज (हिंदी) मिस अनीता रवानी
असेंबली इंचार्ज इंग्लिश) मिस नेहा सिंह डिसिप्लिन इंचार्ज मिस्टर-स्वप्निल कल्चरल इंचार्ज मिस सौम्या सुराना। छात्रों और शिक्षकों द्वारा जो की समस्त प्रभारी पद को ग्रहण कर शपथ ग्रहण किया ।
विद्यालय संसदों के माध्यम से बच्चे सिविल और सामाजिक कौशलों को सीखते हैं जिनमें नेतृत्व, प्रतिभागिता, निर्णय लेना, एवं प्राप्त कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने के लिए बल प्रदान करता है।
*आदेश्वर पब्लिक स्कूल चिखलपट्टी कोंडागांव में आज से ही स्काउट गाइड और रेड क्रॉस का शुभारंभ भी किया गया है।*