सावन मास के महाशिवरात्रि पर घर-घर पार्थिव शिवलिंग विधि विधान से पूजे गये।

मनिराम सिन्हा

 

नरहरपुर. सावन मास के महाशिवरात्रि पर घर-घर पार्थिव शिवलिंग विधि विधान से पूजे गये। इस बीच श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के साथ जयकारे गूंजायमान होने से शहर सहित अंचल शिवमय नजर आया। गौरतलब है कि सावन मास की महाशिवरात्रि का भी अपना अलग महत्व है। पंडितो की माने तो इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है। यही वजह है कि शुक्रवार को महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि सावन मास के महाशिवरात्रि पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शाम सात बजे से ऑनलाइन पार्थिव शिवलिंग पूजन का आह्वन किया गया था। इसका असर नरहरपुर एवं आसपास क्षेत्रों में भी देखने को मिला। यही वजह है कि घर-घर पार्थिव शिवलिंग विधि विधान से पूजे गये। इसके तहत शिवभक्तों ने अपने अपने अंदाज में आस्था प्रकट कर मनवांछित फल की कामना की। इस बीच श्री शिवाय नमस्तुभ्यं सहित अन्य मंत्र गूंजायमान होने से शहर शिवमय नजर आया।