फागू यादव
*कोंडागांव, 3 अगस्त 2024:* जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण भवरडीही नदी उफान पर है। लांजोड़ा में भवरडीही नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इस वजह से सोड़मा लंजोड़ा मार्ग बाधित हो गया है और नेशनल हाईवे 30 से संपर्क टूट गया है। इससे दर्जनों गांव पूरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं शनिवार को एक तस्वीर सामने आया है जिसमें ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को नदी पार करने से मना किया है। वहीं मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची है और स्थिति पर नजर रख रही है।
